उत्त्तरकाशी जनपद के बड़कोट नगर पालिका में भीषण पेयजल संकट से निजात पाने के लिए भूख हड़ताल के साथ अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। नगरवासियों ने राम लीला मैदान से तहसील तक प्रदर्शन किया और बंद का आह्वान भी सफल रहा। प्रदर्शन उपरांत उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री व शासन में वार्ता कर नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की गई। प्रदर्शन व जनाक्रोश रैली में जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, समाजसेवी अजय रावत,व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत,प्रवीन सिंह, केदार सिंह,व्यापारी राजाराम जगूड़ी, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा,गजेंद्र राणा,आराधना,विजय रावत भक्त,अजय सिंह बाडिया,राजेश नेगी, दीपेंद्र मिश्रवान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत,ताजीराम सिंह,सजंय अग्रवाल,अजय चौहान,रोहन,एस एस रावत,डॉ सोवेंद्र चौहान,मनमोहन रावत, नीरज रावत, अनिल सिंह,देवेंद्र रावत,सत्य प्रसाद, ,कपिल, जे पी गैरोला, दिनेश रावत,जय जसिंह चौहान ,अमित रावत,सोना देवी,कमला देवी,सुनीता दमीर,हेमा बच्छेर,बबिता ,उपेन्द्र सिंह,अनूप नौटियल,पूनम,सुनीता, ओवममता,चंचल,रोशनी,शकुंतला,निर्मला,अंजना,बीना,विजय ,रमेश,वासुदेव ,किशन राणा,भागवत डिमाई शामिल रहे।