गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र, सड़क दुरुस्त नहीं तो वोट नहीं

 

उत्तरकाशी जिले के डुंडा प्रखंड जालंग गांव की बदतर सड़क को दुरुस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान गीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अविलंब सड़क दुरुस्त न हुई तो ग्रामीण अनशन में बैठने और आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। प्रशासन को दिए पत्र में उल्लेख किया है कि कमद-अंयांरकाखाल-
बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग से जुड़े करीब 3.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण वर्ष 1978-79 में वन विभाग ने कराया था। जिसके बाद से उक्त सड़क में मरम्मत और सुधारीकरण का कार्य न होने से मार्ग के हालात बद से बदतर हो गए हैं। उक्त सड़क वन विभाग के अधीन है जिसे लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग भी वर्षों से लंबित पड़ी है। जिसे आज तक अनदेखा किया गया है। प्रशासन को सड़क मार्ग दुरुस्त किये जाने को लेकर पत्र देने वालों में
ग्राम प्रधान जालंग गीता देवी, प्रधान कमद भारत सिंह चौहान, प्रधान भड़कोट महिमा नंद,दीपक रावत,अब्बल सिंह राणा,इंद्र सिंह,राय सिंह रावत,आदेश भट्ट,इंदिरा देवी समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *