धार्मिक आस्था, उत्तरकाशी के यमुना घाटी में ख़ाटल क्षेत्र के ग्यारह गांवों के ईष्ट देव छलेश्वर महादेव के दर्शन को जुटेंगे हजारों भक्त

 

उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी में ग्यारह गांव खाटल के आराध्य इष्ट देव छलेश्वर महादेव के मंदिर के कपाट कल थान सिंगुणी मे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के पश्चात खुल जाएंगे। महादेव एक साल के बाद अपने गर्भ गृह से बाहर आएंगे जहाँ पर अनेको श्रद्धांलु देवता के दर्शन करेंगे। तदोपरांत 25 जून को कुमाली मे ऐतिहासिक मेले मे पहुंचकर सैकड़ो भक्तजनों को अपने दर्शन तथा आशीर्वाद देंगे। कुमाली मेले के बाद रात्रि को ढ़ोल नागाड़ो के साथ देवता अपने मायके थान ग्राम पंचायत चोपड़ा मे पहुंचेंगे जहाँ इष्ट देव छलेश्वर महादेव जी के आगमन पर गांव वासी बहुत उत्साहित है। इसके अगले दिन यानि 26 जून को ग्राम पंचयात चोपड़ा के समस्त गांव की धियाणीयों द्वारा ग्यारह गांव खाटल के आरध्य इष्ट देव छलेश्वर महादेव जी को चार तोले सोने का छतर भेंट किया जायेगा। इस उपलक्ष्य में इष्ट देव छलेश्वर महादेव जी का विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सोवत राणा ग्राम पंचायत चोपड़ा
माली सुमित नौटियाल व
समिति अध्यक्ष अरविन्द रावत ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *