गंगोत्री मार्ग में पहाड़ी से गिरा चलती गाड़ी में पत्थर, मध्य प्रदेश के एक यात्री की मौत

 

यमुनोत्री धाम से दर्शन कर गंगोत्री धाम के दर्शन करने जा रहे यात्रियों के बुलेरो वाहन में गंगोत्री राजमार्ग के सुनगर के पास ऊपरी पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। पत्थर गिरने से वाहन का दरवाजा अंदर की ओर पिचक गया जिससे वाहन में बैठे एक यात्री घायल हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक उमेद रैकवार पुत्र महेश रैकवार उम्र 30 नया बाजार,दमोह,मध्यप्रदेश था। वाहन में आठ यात्री सवार थे। बुलेरो वाहन संख्या UKO9 TA1106 है। घटना सांय 7 बजे की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *