चारधाम यात्रा, गंगोत्री धाम के लिये मां गंगा की उत्सव डोली का जयकारों के साथ प्रस्थान

 

मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) से गंगा की उत्सव डोली सुरक्षा व्यवस्था के बीच ढोल-नगाड़ों के साथ “हर-हर गंगे, जय माँ गंगे” के जयकारों के साथ गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में होगा, कल प्रातः मां गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगी जहाँ अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ठीक 12 बजकर 25 मिनट पर वेदों मंत्राचार,पूजा अर्चना के साथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे।

 

 

.            https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *