कजारिया का पहाड़ के जिलों में सबसे बड़ा शो रूम उत्तरकाशी में खुला, कजारिया के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट विवेक गोयल ने किया उदघाटन, शोरूम के संचालक सुभाष सोनी व सचिन सोनी के हाथों से भी हुआ शुभारंभ

 

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कजारिया का सबसे बड़ा शो रूम आज उत्तरकाशी में खुल गया। अब उत्तरकाशी समेत इसके नजदीकी टिहरी जिले के आसपास के क्षेन्नौं को भी इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि उत्तरकाशी जिला मुख्यलय से लगे बड़ेथी के मनेरा- बायपास मोटर मार्ग पर कजारिया सेरेमिक्स लिमिटेड के भव्य शोरूम प्राइम प्लस मंगलवार को आम जनता के लिए खुल गया। कजारिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक गोयल ने भव्य शो रूम का फीता काट कर उदघाटन किया तदोपरांतअतिथियों व शो रूम के संचालकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना की। मनेरा बायपास पर संचालक शिवा सेनेटरी स्टोर(निकट हनुमान चौक)की ओर से कजारिया सिरेमिक्स लिमिटेड के भव्य शो रूम प्राइम प्लस का शुभारंभ किया गया। शिवा सेनेटरी स्टोर नाम वर्षो पूर्व से है। पहले स्व. टेक चंद सोनी प्रमुख व्यवसायी रहे और आज उनके पुत्र सुभाष सोनी व पोता सचिन सोनी कारोबार संभाले हैं। जिसमे एक और व्यवसाय टाइल्स शो रूम का जुड़ चुका है। बता दें कि व्यवसायी सुभाष सोनी विभिन्न धार्मिक कार्यों,सामाजिक कार्यों में भी अपनी स्वेछा से दान व सहयोग भी करते आ रहे हैं।

उधर शोरूम उदघाटन के मौके पर कजारिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोयल ने बताया कि करीब 6000 स्क्वायर फीट में तैयार यह शो रूम पहाड़ी जनपदों का सबसे बड़ा शो रूम है। जहां स्थानीय लोग उच्च क्वालिटी के टाइल्स सही दामों में खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि सीमांत उत्तरकाशी की आवश्यकताओं और सहुलियतों को ध्यान में रखते हुए यहां अधिकृत शोरूम खोला गया है। उन्होंने बताया कि कजारिया में बनने वाले टाइल अपने अलग किस्म के डिजाइन वह मजबूती रखते हैं, जो इसको प्रतिस्पर्धा के मार्केट में अन्य टाइल से अलग दिखाते हैं। कजारिया एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसके पास टाइल्स के 1250 से अधिक डिजाईनें हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी में खुले इस शो रूम का लाभ उत्तरकाशी सहित टिहरी एवं आसपास के इलाके के लोगों को मिलेगा। कजारिया कंपनी के महाप्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि कजारिया टाइल और केरोवीट की संपूर्ण रेंज यहां उपलब्ध है। इसके अलावा किचेन बाथरूप, फर्श आदि के लिए टाइल्स, मार्बल, पाइप फिटिंग आदि भी लोग उचित दर पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर काजरिया महाप्रबंधक अतुल गर्ग, ट्रांकपुर त्यागी,उप महाप्रबंधक अनुज दुआ सहित स्थानीय व्यापारी चिंटू मटूड़ा, गिरीश रेखी, संजय मल्होत्रा, प्रीतम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत मे शोरूम के संचालक सुभाष सोनी,सचिन सोनी व उनके पारिवारिक सदस्यों ने सभी का आभार जताया।

 

 

.           https://youtu.be/VDFnJuuY4ys

| New Garhwali Song | Devton ki Bhumi | Kailash Semwal, Nidhi Rana | देवतौ की     भूमि | कैलाश चंद्र सेमवाल व निधि राणा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *