गंगोत्री व यमुनोत्री धाम,दर्शनार्थियों का आंकड़ा पहुंचा 16 लाख के पार

 

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में इस बार रिकार्ड तीर्थयात्री दर्शनार्थ पहुंचे हैं। कपाट खुलने से लेकर अब दो हफ्ते बाद धामों के कपाट बंद होने की समापन की तैयारी से पूर्व आज तक उक्त दोनों धामों में दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों की संख्या 16 लाख के पार हो चुकी है। उक्त दोनों धामों के यात्रा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीष्म काल मे कपाट खुलने से लेकर आज तक दोनों धामो में 16 लाख एक हजार 525 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। जिसमे 913690 पुरुष,642551 महिला व 45284 बच्चे शामिल हैं। गंगोत्री धाम में अब तक दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 879030 व यमुनोत्री में 722495 हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *