गंगोत्री में कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व विधायक विजयपाल ने अपने समर्थकों सहित भाजपा जॉइन की

 

उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेता व गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से दो मर्तबा विधायक रहे विजयपाल सजवाण ने आज अपने समर्थकों समेत भाजपा मे सम्मिलित होकर सदस्यता ग्रहण की। उनकी व उनके समर्थकों की भाजपा में इंट्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में हुई। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।
उधर भाजपा में शामिल होने के उपरांत पूर्व विधायक श्री सजवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड राज्य के प्रति विशेष लगाव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के युवा नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा संगठन की रीति नीति मे विश्वास व्यक्त करते हुए आज हमने ये निर्णय लिया। उन्होंने साथ मे सम्मिलित हुए पंचायत व नगरपलिका प्रतिनिधियों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों का उनका साथ और मजबूती देने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म की अवधारणा से अयोध्या मे भव्य राम मंदिर की स्थापना से लेकर कश्मीर से धारा 370 हटाना व अन्य कई ऐसे मुद्दे है जिससे प्रत्येक भारतीय नागरिक गौरवान्वित हुआ है और ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति से ही संभव हो पाया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मे विश्वास व्यक्त कर आने वाले समय मे राष्ट्र एकता व अखंड भारत की परिकल्पना को जीवंत रखने के उद्देश्य से कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा में शामिल लोगों में मुख्य रूप से अंजनी उनियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट,सभासद देवराज सिंह बिष्ट,बुद्धि सिंह राणा,उषा चौहान,विजय उनियाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *