R
उत्तरकाशी की तहसील बड़कोट के कफनोल इलाके में भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद रणवीर कफोला पुत्र दयाराम कफोला ग्राम कफनोल पर दमड़ी नामे तोक में भालू ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कफनोल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को हैली एंम्बूलेसं के माध्यम से हायर सेन्टर ले जाने की सलाह परिजनों को बतायी गयी। जिसके दृष्टिगत परिजनों द्वारा हैली एम्बूलेस हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन द्वारा युकाड़ा से आवश्यक समन्वय कर मरीज हेतु हैली की व्यवस्था करायी गयी है। जिसके बाद हैली एंम्बूलेस के माध्यम से घायल को देहरादून चिकित्सालय हेतु रेफर किया गया।
