केदारताल ट्रेक पर सर्चिंग अभियान में लगी टीम को आज एवलांच में दबे दो ट्रेकर्स के शव बरामद हुए। जिन्हें कल हेली के माध्यम से मातली हेलीपैड में लाया जाएगा। अब तक कुल 8 ट्रेकर्स में 6 ट्रेकर्स के शव बरामद हुए हैं जबकि दो ट्रेकर्स की अभी तलाश जारी है।
इस बीच बीते रोज जिन दो ट्रेकर्स के शव बरामद हुए थे उनकी शिनाख्त कर ली गई है। इनमे एक रिंटू मंडल पुत्र सुनील चंद्र मंडल उम्र 40 वर्ष व उदय घोष पुत्र दिनेश घोष उम्र 30 वर्ष दोनों सालबोनी पोस्ट आंचुरी सालबोनी बांकुरा,वेस्ट बंगाल हैं।
