हरिद्वार पुलिस व अतुल्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज ऋषिकुल मैदान से ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। ड्रग्स नशे के खिलाफ जनजागरूकता के लिए आयोजित इस मैराथन में स्कूली बच्चों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।
इस मैराथन आयोजन को डीएम मयूर दीक्षित, मेयर किरण जैसल, एसपी सिटी दीपक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें 70 वर्षीय दादा उमेश भटनागर और उनकी 5 वर्षीय पोती दीया भटनागर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।