देहरादून/ एक पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और खुद मौके से फरार हो गया। घटना देहरादून जिले के कालसी के कचटा गांव की है जहाँ पति मनोज ने अपनी पत्नी 22 वर्षीय नीलम की दरांती से हत्या कर दी।आरोपी पति पत्नी की हत्या कर फरार है। एसडीएम कालसी प्रेम लाल ने बताया कि मनोज और नीलम की शादी पांच साल पहले हुई थी, प्रथमदृष्टया हत्या का कारण गृहक्लेश सामने आया है। मामले की सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल जारी है और फरार आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।