गंगोत्री-धरासू एनएच 34 में गड्डा भरान, रात्रि 8 से सुबह 4 बजे तक आपातकालीन सेवा को छोड़ यातायात रहेगा बंद

 

गंगोत्री-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर चल रहे गड्ढा भरान कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा सड़क पर यातायात के कारण कार्य की गति प्रभावित न हो, इसके लिये डीएम प्रशांत आर्य की ओर से रात्रिकालीन यातायात को अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन रात 08:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर यातायात बंद रहेगा, जबकि प्रातः 04:00 बजे से रात 08:00 बजे तक यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। मार्ग बंद रहने की अवधि में जीवन रक्षक वाहन, आपातकालीन सेवा वाहन, पुलिस एवं प्रशासन के वाहनों को आवश्यकतानुसार आवागमन की अनुमति रहेगी। जारी आदेश में संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित अवधि में गड्ढा भरान के कार्य को तेजी से पूर्ण करते हुए मार्ग को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *