देहरादून/ देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के हरभजनवाला में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। मौके से पुलिस ने तीन महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। गिरफ्तार किए उक्त लोगों में सेक्स रैकेट चलाने वाला सरगना भी शामिल है।
पटेलनगर के हरभजनवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में चल रहे इस धंधे में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पुलिस नपोक्सो एक्ट और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम से संबंधित धाराओं में कार्यवाही की है।