एनपीएस दिवस पर पेंशन नियमों व ऑनलाइन दावों की दी जानकारी

 

 

उत्तरकाशी, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) दिवस के अवसर पर जिला कोषागार परिसर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की एनपीएस से संबंधित शिकायतों का समाधान करना और योजना के नवीनतम दिशा-निर्देशों तथा पेंशन सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
शिविर के दौरान कोषागार से संबद्ध 80 आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) ने भाग लिया। शिविर में कोषागार के अधिकारियों व कर्मियों की टीम द्वारा प्रशिक्षित किया। इस दौरान प्रोविडेंट फंड नियामक की प्रक्रिया के तहत एनपीएस खाताधारकों के लिए जारी किए गए नए सुरक्षा मानकों, आंशिक निकासी नियमों और ई-साइन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों को प्रान खाते को आधार से लिंक करने, ऑनलाइन दावों के त्वरित निपटारे और सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया। साथ ही, मौके पर ही आहरण-वितरण अधिकारियों की विभिन्न तकनीकी समस्याओं और प्रशासनिक अड़चनों का तुरंत निराकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *