डॉक्टर को पांच हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा

 

 

विजिलेंस ने जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर द्वारा शिकायतकर्ता से विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।वउक्त मामला सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर पहुंचा था। शिकायत प्राप्त होने के बाद विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के के बाद विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद नियोजित कार्रवाई के तहत विजिलेंस टीम ने डॉ. अंकुर ठाकुर को शिकायतकर्ता से पांच हजार की रिश्वत लेते मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *