देहरादून/ पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को श्रीमती हिमानी पुत्री विनोद पाण्डेय निवासी भानियावाला, सैनिक काँलोनी, डोईवाला द्वारा थाना पटेल नगर पर लिखित तहरीर दी कि ग्रास फार्म आईएसबीटी के पास मोटर साइकिल सवार 2 व्यक्ति उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गये। तहरीर के आधार पर थाना पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 625/ 26, धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आर्मी ग्राउण्ड चन्द्रबनी चौक पटेलनगर के पास घटना को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों को घटना में छीने गए मोबाइल फ़ोन व घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0पी0-11- सीएक्स-4920 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त रिहान पुत्र नौशाद उम्र18 वर्ष,सलमान पुत्र जमील उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी मेहुँवाला, तेलपुर चौक, पटेलनगर, देहरादून हैं।
उक्त दोनों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 सर्वेश कुमार,
का0 संदीप कुमार,पंकज रावत शामिल रहे।
