देहरादून/ UKSSSC की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देहरादून में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी व जांच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के आवास पर भी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 32 लाख रुपये की नकदी, सोना व लग्जरी घड़ियां बरामद हुई हैं।
