बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन

 

उत्तरकाशी में आज कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में जिला उत्तरकाशी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार एवं जनहित की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
कांग्रेस का कहना था कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण आम जनता, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को दूसरे शहरों में रेफर किया जाना बेहद चिंता का विषय है।
कांग्रेस ने मांग की, कि महिलाओं को प्रसव के दौरान अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए और प्रसव से संबंधित आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उत्तरकाशी में ही उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही जिला अस्पताल में तत्काल प्रभाव से बाल रोग विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट व अन्य चिकित्सकों की तैनाती की जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। कांग्रेस ने सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *