UKSSSC यानि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत करीब 63 लाख 30 हजार रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA, 2002 के तहत की गई है। ईडी के मुताबिक, मामले की जांच वर्ष 2021 की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक और वर्ष 2016 की बीडीओ,वीपीडीओ
परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी।