जोशियाड़ा बैराज, डीएम का औचक निरीक्षण, सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

 

डीएम प्रशांत आर्य ने आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जोशियाड़ा बैराज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैराज के मुख्य कंट्रोल रूम पहुंचकर मॉनिटरिंग प्रणाली की समीक्षा की। डीएम ने निर्देशित किया कि जलस्तर में उतार-चढ़ाव और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम से लेकर बैराज संचालन से जुड़ी सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को हर समय क्रियाशील और दुरुस्त रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विशेष रूप से ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ की कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन और जन-सुरक्षा के लिहाज से यह प्रणाली अति महत्वपूर्ण है, इसका चौबीसों घंटे सुचारू रूप से काम करना अनिवार्य है। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैराज के तकनीकी तंत्र और सुरक्षा मानकों की जानकारी भी ली।
डीएम ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में ऑटोमेटेड सायरन और क्विक रिस्पांस मैकेनिज्म को बेहद संवेदनशील और त्रुटिहीन बनाए रखा जाए तथा स्वच्छता और मानसून को देखते हुए गाद (सिल्ट) प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *