उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज भटखोला में आज सुबह विद्यालय के प्रधानाचार्य दया किशन टम्टा की स्कूल जाते वक्त चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उक्त घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के ही बाबू नवल किशोर सोराड़ी ने कथित रूप से उन पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल प्रिंसिपल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलेने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी नवल किशोर सोराड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में वेतन को लेकर विवाद हत्या की वजह मानी जा रही है इसके अलावा पुलिस आरोपी से पूछताछ में हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।