राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा प्राप्त सुचना के अनुसार उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके दृष्टिगत सभी तहसील थानों से प्राप्त सूचना अनुसार केवल तहसील भटवाडी अंतर्गत भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों मैं बताया गया है किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।