ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर स्थित सिविल कोर्ट (जूनियर डिवीजन) में नियुक्त नायब नाजिर ओम चौहान को कोर्ट फीस के नाम पर ₹3500 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी विजिलेंस सेक्टर की ट्रैप टीम ने आज गुरुवार को यह कार्यवाही की। आरोपी को न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।