नुक्कड़ नाटकों के जरिये सहकारिता के माध्यम से वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड की दी जानकारी

 

सृष्टि सामाजिक संस्थान के स्वयं सहायता समूह सृष्टि रंग मण्डल के कलाकारों ने उत्तरकाशी के विकास खंड नौगांव, पुरोला और मोरी में सहकारिता के माध्यम से समृद्धि की राह का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। नाबार्ड और जिला सहकारी बैंक लि० की ओर से वित्तीय साक्षरता और साइबर फ्रॉड की जागरूकता के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “सहकारिता सप्ताह” पर स्कूलों कॉलेज और समितियों में जानकारी दी। नाटक में बताया गया कि जरूरी नहीं कि कम पढ़ा लिखा व्यक्ति ही ठगी का शिकार नहीं होता बल्कि अच्छे खासे समझदार व्यक्ति भी इन ठगों की बातों में आ कर अपनी जमा पूंजी से हाथ धो बैठ सकते हैं।
सृष्टि सामाजिक संस्थान के दिनेश भट्ट ने बताया कि हमने जहां भी ज़्यादा लोग मिले वहाँ पर नाटक के माध्यम से वित्तीय साक्षरता और साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी। लोगों का मानना था कि इस तरह की जानकारी से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। नई तकनीक से जहां समय और पैसे की बचत है वहीं जानकारी के अभाव में अपनी जमा पूंजी से हाथ धोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जगह पर जिला सहकारी बैंक और समितियों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि० की प्रशासक रामेन्द्र मंद्रवाल,पारित गुप्ता डीडीएम नाबार्ड और महेश महेश्वरी महा प्रबंधक उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि० का आभार व्यक्त किया।
नुक्कड़ नाटक को प्रभावशाली बनाने में अरविन्द चौहान लोक गायक , हेमलता, नीलकमल, नंदनी, पवन राणा, अरविंद नौटियाल, विकेश भट्ट का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *