डीएम ने कंट्रोल रूम से लगातार हो रही बारिश की ली जानकारी,अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

 

उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए डीएम प्रशांत आर्य ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर तहसीलों से वर्षा की जानकारी प्राप्त करते हुए समस्त एसडीएम को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा की स्थिति, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम, प्रमुख सड़क मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत सहित सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण यदि कहीं सड़क अवरुद्ध होती है तो उसे तत्काल खोलने, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राहत एवं बचाव दलों को हर समय तैयार रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *