रामनगर, रिसोर्ट में पुलिस का छापा,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

 

कॉर्बेट नेशनल पार्क की सीमा पर ग्राम सांवल्दे स्थित एक्रोन हाईवे रिसॉर्ट में देर रात पुलिस ने छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को कई पेटी शराब तथा आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार शनिवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच छापेमारी की गई, जिसमें 52 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक परिस्थितियों में पकड़े गए। सभी बाहर से आए हुए थे। पुलिस ने नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू किया। रिसॉर्ट में बिना लाइसेंस चल रहे बार से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। कार्यवाही के दौरान रिसॉर्ट मैनेजर मौके से फरार हो गया। कोतवाल सुशील कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस टीम ने यह सफल छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर पार्टी शुरू होते ही पुलिस ने एक्शन लिया। मामले की गहन जांच चल रही है। पुलिस की इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए के ईनाम की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *