देहरादून/ गत 13 जून को सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम
बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में एक पक्ष से आये व्यक्तियों में रज्जाक पुत्र मासूम,अमन पुत्र मासूम , यूनूस पुत्र महबूब,जावेद पुत्र मासूम,इम्तियाज पुत्र शम्स, शहबाज, शराफत अली पुत्र स्व. लियाकत,मासूम पुत्र स्व. महबूब,आदिल पुत्र इम्तियाज,शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस,इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 3 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी तथा ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा विगत दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर घटना में शामिल नामजद व अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध मु०अ०सँ०- 134/2026, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 6 अभियुक्तों, 1- रज्जाक पुत्र मासूम, 2- सलमान पुत्र युनुस, 3- जावेद पुत्र मासूम, 4- शहबाज पुत्र शहीद, 5- इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन, 6- इन्तजार पुत्र जमील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रकरण में नामजद व फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासोें के परिणाम स्वरूप आज पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अमन को उसके 2 अन्य साथियों साजेव व आजम के साथ हरियाणा में यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अमन पुत्र मासूम उम्र- 24 वर्ष,सावेज पुत्र अल्लारक्खा उम्र- 21 वर्ष,आजम पुत्र युनूस सभी निवासी ग्राम बैरागीवाला, कोतवाली सहसपुर, जनपद देहरादून हैं।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, प्रभारी कोतवाली सहसपुर
,व0उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी
,उ0नि0 अशोक कुमार ,का0 त्रेपन सिह, बृजपाल सिंह, फरमान,मंजीत कुमार शामिल रहे। इसके अलावा एसओजी टीम मे निरीक्षक खुशीराम पाण्डे, प्रभारी एसओजी देहात
, उ0नि0 विनोद राणा,का0 मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार रहे।