देहरादून/ देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी ब्रजेन्द्र पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पर्यटन अधिकारी पर पद पर रहते हुए विभागीय दीन-दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के अंतर्गत अनुदान राशि अवमुक्त किये जाने के एवज में भ्रष्टाचार किये जाने का संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। मुख्य कार्य अधिकारी धीराज सिंह द्वारा उनके निलबंन का आदेश जारी किया गया है।