उत्तरकाशी, तीन सूत्रीय मांग को लेकर भटवाड़ी में आंदोलन जारी

 

भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालय में विकास संघर्ष समिति का तीन सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। तीन सूत्रीय मांग में प्रमुख मांग भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने को लेकर है। धरना,प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पूर्व जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी शामिल हो रहे हैं। आंदोलनकारियों द्वारा जनाक्रोश रैली रामलीला मैदान भटवाड़ी से तहसील कार्यालय तक निकाली जा रही है। प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है। आंदोलन के तहत अल्टीमेटम भी दिया गया है जिसमे कहा गया है कि शासन -प्रशासन द्वारा उनकी तीन सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो तब तक यह धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *