120 पेटी अवैध अंग्रेजी चंडीगढ़ मार्का शराब के साथ तीन गिरफ्तार

 

देहरादून/ कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन छोटा हाथी संख्या: एचआर-47-एच-9508 को रोककर चैक किया गया तो उसमे अवैध शराब बरामद हुई।
तलाशी में वाहन से 120 पेटी 9 वन मेक व्हिस्की चंडीगढ़ मार्का बरामद हुई। जिस पर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0: 188/26 धारा: 63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त जय सिंह पुत्र जगत सिंह, अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह दोनो निवासी कुडल थाना जोई जिला भिवानी हरियाणा व मंजीत पुत्र जयवीर सिंह निवासी सऊवास थाना चरखी दादरी हरियाणा हैं।

उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर, कां0 राजकुमार व हो0गा0 मनोज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *