दो लाख की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून/ कोतवाली विकासनगर की टीम ने हीरालाईन ढकरानी से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त सोहेल उर्फ मुर्गा पुत्र निसार निवासी ढकरानी, विकासनगर को 2 लाख रुपए अनुमानित मूल्य से अधिक की 7.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0-183/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 389/2021 धारा -8/21/27ए NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
2- मु0अ0सं0 323/2022 धारा -8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
3- मु0अ0सं0 258/2024 धारा -8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
4- मु0अ0सं0-183/2026 धारा 8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में-व0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा ,उ0नि0 ओमवीर चौधरी,संदीप पंवार,कानि0 नवीन कोहली, नरेश पन्त ,अनिरुद्ध शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *