बच्चा चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद आये गिरफ्त में

 

हरिद्वार के कनखल में एक तीन साल की बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस हरकत में आई तो बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। गिरोह के 2 महिला सहित 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को झुग्गी झोपडी बैरागी कैम्प निवासी विनोद सोलंकी ने कोतवाली कनखल पर सूचना दी कि उसकी 3 वर्षीय नाबालिग बच्ची राधिका को कोई अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया है। शिकायत पर तुरंत मु0अ0स0 196/26 धारा 137(2) भादवि पंजीकृत किया गया। बच्चे से जुड़े इस मामले में पीड़ित पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को संजीदगी से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा बच्ची की जल्द और सकुशल बरामदगी की जिम्मेदारी देते हुए ये भी निर्देश दिये कि प्रकरण में हर घंटे की प्रगति के बारे में उन्हें अपडेट दिया जाये। पीड़ित परिवार की माली हालत देखते हुए इतना तो साफ था कि ये अपहरण का मकसद फिरौती मांगना तो नहीं है। इसलिए पुलिस ने अपना फोकस परिवार की किसी नई
,पुरानी दुश्मनी या बच्चा चोरी गिरोह की संलिप्तता के एंगल की ओर रखा। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग का संतुलन बनाते हुए पुलिस टीम ने हर वो रास्ता आजमाया जिससे कि बच्ची तक पहुंचा जा सके। पुलिस द्वारा जुटाए गए डेटा के आधार पर सामने आए चेहरे की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। लगातार की जा रही मेहनत के दम पर जब कड़ी से कड़ी जुड़ी तो नतीजा ये निकला कि पुलिस ने गिरोह के कुल 6 सदस्य जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं, पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तारी से सदमे में आए बच्चा चोर गिरोह के अन्य सदस्य अपनी जान बचाने के लिए अपहृत बच्ची को आनन्द बिहार रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में ही छोड़कर फरार हो गये। बच्ची को आरपीएफ की सूचना पर हरिद्वार से दिल्ली पहुंची पुलिस टीम ने सकुशल रिकवर किया।
आरोपियों से पूछताछ करने पर सामने आया कि इस गिरोह ने एक और बच्चा बीती 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किया था जिसका सौदा डेढ़ लाख में तय कर उसे बदायूं उ0प्र0 में बेच दिया गया था। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त करीब एक-डेढ़ साल के बच्चे कार्तिक को भी सकुशल बरामद किया। दिल्ली पुलिस को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। पूछताछ में ये भी प्रकाश में आया कि पकड़ा गया आकिल और प्रीती रेट तय कर बच्चे को अपना या अनाथ बताकर बेचते हैं।
पकड़े गए आरोपियों मे,मोहम्मद आकिल पुत्र अनिश अहमद व उसकी पत्नी नसीमा निवासी पायती कला मिया सातूकी मजार के पास थाना डिडोली जिला अमरोहा उ0प्र0, हाल निवासी MDA कालोनी MU यूनिवर्सिटी के पास, मुरादाबाद उ0प्र0,जुल्फेकार पुत्र स्व. जमील अहमद निवासी ग्राम दरियापुर थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा उ0प्र0,धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व. होशराम निवासी सिकन्दरपुर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल निवासी केशव नगर शुगर मिल के सामने लक्सर हरिद्वार, प्रीती शर्मा पत्नी धर्मेन्द्र नि0 ग्राम भोजापुर तहसील माधनगढ थाना कुठौन्द जिला जालोन उ0प्र0 हाल नि0 सिकन्दरपुर थाना भोपा जिला मु0 नगर उ0प्र0,शिवा सिहं उर्फ गौरब पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद निवासी मौहल्ला पचरुकी गर्ग थाना शिवान सिटी जिला शिवान, बिहार हाल निवासी झुग्गी झोपडी जटवाडा पुल कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार हैं।

उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
व0उ0नि0 अनुज सिंह, उ0नि0 नरेन्द्र सिहं महिपाल सैनी,
गम्भीर तोमर,नवीन चौहान, अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी, मुन्ना नेगी,
8- हे0का0 जितेन्द्र शाह,अश्विनी शर्मा, का0 जितेन्द्र कुमार, का0 उमेद सिहं,जितेंद्र कुमार, विपिन सकलानी, दिगपाल भण्डारी, मनीष रावत, निर्मल रांगड, राकेश सिहं
सीआईयू टीम हरिद्वार से प्रभारी नरेन्द्र सिंह बिष्ट, का0 वसीम,हरवीर सिंह रावत , दीप गौड, उमेश कुमार,नरेंद्र व
A.H.T.U. टीम से हे0का0 राकेश कुमार,का0 दीपक चन्द रमोला व म0 का0 शशीबाला शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *