SIR, सीमांत गाँव बरी मे बीएलओ की टीम के पहुंचने पर पारम्परिक तौर पर चुनाव आयोग की पहल का हुआ स्वागत

 

उत्तरकाशी/ विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) कार्यक्रम के तहत सीमांत क्षेत्र बरी गांव में बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को गणना प्रपत्र वितरित किए। निर्वाचन आयोग की इस मुहिम के तहत बीएलओ आगामी 7 जुलाई तक क्षेत्र के प्रत्येक घर का दौरा करेंगे, जहां वे ग्रामीणों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें भरकर वापस भी प्राप्त करेंगे।
सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों ने चुनाव आयोग की इस जमीनी पहल का स्वागत किया।मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने एवं जागरूकता अभियान को खास बनाने के लिए बरी गांव के ग्रामीणों ने एक अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने अपनी समृद्ध पारंपरिक और स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन किया और ताँदी और हारुल नृत्य की प्रस्तुति दी। गूंजते पारंपरिक संगीत और थिरकते कदमों के बीच ग्रामीणों ने न सिर्फ चुनाव आयोग का धन्यवाद ज्ञापित किया,बल्कि पूरे क्षेत्र में एसआईआर और मतदाता जागरूकता का एक खूबसूरत संदेश भी दिया।
उधर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे 7 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएलओ का सहयोग करें और समय पर अपने प्रपत्र जमा करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *