27 लाख की स्मैक बरामद, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

 

नैनीताल जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये आंकी गई है।
एसएसपी मंजू नाथ टीसी के निर्देशन में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में काठगोदाम थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग के 3 डिग्रींग जोन बागजाला के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में FIR संख्या 37/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद सिंह रावत के पास से 68.35 ग्राम और रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी स्मैक को उधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। मामले में एक अन्य आरोपी पिंच निवासी शक्ति फार्म की तलाश जारी है। वहीं एसएसपी नैनीताल मंजू नाथ टीसी ने पुलिस टीम को दो हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।
उक्त दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शिलोक रोतेला और कांस्टेबल भानु प्रताप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *