देहरादून/ वन क्षेत्राधिकारी आशारोड़ी रेंज के रवींद्र कुमार बेडवाल द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में 21 फरवरी को दी गई तहरीर कुछ व्यक्तियों द्वारा वन क्षेत्राधिकारी आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड, मारपीट व गाली गलौच कर राजकीय कार्य में बाधा डालते हुए कार्यालय में खड़ी गाड़ियो में भी तोड़फोड़ की गई। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0: 16/2026 धारा 115(2)/121(1)/ 132/221/324(4)/351(2)/ 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसएसपी के निर्देश पर उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 22 फरवरी को 2 अभियुक्तों वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद तथा सावेज शाह पुत्र अकरम शाह को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उक्त घटना में 2 अन्य अभियुक्तों कृष्णा राठौर तथा सिद्धांत राणा की भी संलिप्तता प्रकाश में आई थी, जिस पर क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्र कर
आज दोनो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा राठौर पुत्र बृजभान सिंह राठौर निवासी सी-13 टर्नर रोड, थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष,सिद्धांत राणा पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी तेलपुर चौक मेंहूंवाला माफी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष है।