उत्तरकाशी, चारधाम यात्रा यात्रा तैयारी, डीएम ने की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा

 

चारधाम यात्रा को लेकर डीएम प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करें और धरातल पर कार्यों को शीघ्रता से दुरुस्त करना शुरू करें। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि स्वास्थ्य, सौंदर्यकरण और सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे हो जाने चाहिए।
डीएम ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग के लिए मुख्य घोड़ा पड़ावों पर घोड़ों के लिए गर्म पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सोलर गीजर लगाने की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए कहा कि यात्रियों के लिए चिकित्सा केंद्रों पर पर्याप्त स्टाफ और दवाइयों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित हो। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण नहीं पाए गए, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *