उत्तरकाशी, जनता की सरकार जनता के द्वार, यहाँ मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं

 

उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव आनंद वर्धन की उपस्थिति में कुल 127 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 78 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शिविर में मां रेणुका देवी क्लस्टर की सुनीता देवी द्वारा बताया कि उनके क्लस्टर द्वारा स्थानीय उत्पाद बनाए जाते हैं और समूह द्वारा यात्रा रूट पर आउटलेट लगाने की मांग की गई जिस पर मुख्यमंत्री ने डीएम को यात्रा रूट पर रीप के माध्यम से आउटलेट स्थापित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अंजु भंडारी द्वारा मशरूम उत्पादन प्रक्रिया हेतु कम्पोस्ट यूनिट स्थापित करने में सहायता करने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
सभासद सिद्धार्थ नौटियाल द्वारा चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गाइनोकोलॉजिस्ट की कमी तथा विकासखंड मुख्यालय के सड़क मार्ग की खराब स्थिति की समस्या बताई जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को एक सप्ताह में सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। शीशपाल चंद रमोला द्वारा ग्राम पंचायत बड़ीमणि में दैवीय आपदा से सामुदायिक भवन के क्षतिग्रस्त होने और वहां पर भूस्खलन के उपचार हेतु सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। शिविर में मुख्यमंत्री द्वारा मां रेणुका देवी क्लस्टर को रू. 4.50 लाख का चेक वितरित किया। उद्यान विभाग द्वारा सेब की अति सघन बागवानी हेतु उत्कृष्ट काश्तकार अजयपाल, अतोल सिंह, जुद्धवीर सिंह और भूपेन्द्र सिंह को दूसरी किश्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 13 कान की मशीन भी वितरित की गई। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,दर्जाधारी राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, प्रताप पंवार,गीताराम गौड़, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान,ब्लाक प्रमुख रणबीर सिंह महंत, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, भाजपा नेता अतोल सिंह रावत,पूनम रमोला,लक्ष्मण सिंह,शीशपाल रमोला समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं डीएम प्रशान्त आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय,सीडीओ जय भारत सिंह,एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *