डीएम प्रशांत आर्य तहसील मोरी का निरीक्षण किया।अधिकारियों और कर्मचारियों को ई–ऑफ़िस का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अभिलेखों का रख–रखाव सुव्यवस्थित ढंग से रखने को कहा। इस दौरान स्थानीय महिला श्रीमती सरोज द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के संबंध में डीएम को अवगत कराया जिस पर तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। नैटवाड़ बाजार में एक महिला द्वारा अपनी भूमि के अतिक्रमण होने की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इधर डीएम ने ब्लॉक व थाने का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उधर मोरी में डीएम ने देवराणा, कांडी और कंडारी पंपिंग योजना सहित रा. इ. का. डामटा का भी स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था कांडी पंपिंग योजना का जल्द थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराने के भी निर्देश दिए।