पुलिस व एसओजी की कार्यवाही, एक किलो से अधिक अवैध चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

 

हल्द्वानी/ एसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना,चौकी प्रभारियों,एसओजी को कड़े निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम तथा प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में एसओजी तथा काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कालटैक्स नहर कवरिंग रोड नियर राजू सर्विस सैन्टर काठगोदाम से अभियुक्तगण क्रमशः सोनू साहू के कब्जे से 607 ग्राम चरस व कैलाश चन्द्र के कब्जे से 526 ग्राम चरस कुल 1133 ग्राम चरस बरामद हुई।
उक्त दोनों अभियुक्तों पर
मु0अ0सं0 145/25 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार चरस तस्कर सोनू साहू पुत्र रमेश चन्द्र साहू निवासी साहू धर्मशाला इन्द्रानगर बनभूलपुरा,हल्द्वानी व कैलाश चन्द्र पुत्र राजू राम निवासी पिनरा छोटा कैलाश भीमताल नैनीताल हैं।
उधर एसएसपी नैनीताल द्वारा उक्त कार्यवाही पर टीम को ₹1500 नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *