उत्तरकाशी, सांसद ने ली निगरानी समिति की बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर हुई चर्चा

 

संतोष साह

सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति’ (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और उनके समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और सार्वजनिक शिकायत निवारण पर विशेष ज़ोर दिया।
डीएम प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का समय सीमा के भीतर पालन किया जाए साथ ही ज़िले के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करे।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल,दर्जधारी जगत सिंह चौहान,रामसुंदर नौटियाल,प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार,रणवीर सिंह महंत , नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल,मनोज कोहली, नौगांव नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *