देहरादून-सहसपुर के बीच भीषण सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत,दो घायल

 

देहरादून से हरबर्टपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में JBIT कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सेलाकुई से सहसपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर रोड पार कर पेड़ से जा टकराई।
उक्त हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 22 वर्षीय सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिहार के विनीत (21) और प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह (24) को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल विनीत दून अस्पताल और सौरभ सिंह धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार पुलिस को रामपुर क्षेत्र में बड़ी मस्जिद के पास कार दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में थी और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल मिले। सभी को 108 एंबुलेंस के जरिए सहसपुर सीएचसी पहुँचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *