वन कर्मी को भालू ने किया घायल,हायर सेंटर रेफर

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी प्रखंड अंतर्गत नटीण गाँव के मंगल सिंह पोखरियाल पर भालू ने अचानक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण घायल को नजदीक पीएचसी भटवाड़ी में ले गए जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होते देख घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि भालू के हमले से घायल उक्त व्यक्ति वन विभाग की नर्सरी व प्लांटेशन एरिया की रखवाली करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *