मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की स्टार क्रिकेटर स्नेहा राणा को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता कर विश्व कप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सम्मान और प्रोत्साहन राशि के लिए स्नेहा राणा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश और उत्तराखंड का नाम और ऊँचा करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।