बागेश्वर पुलिस की बडी कार्यवाही, 40 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, डीआईजी ने 5 हजार व एसपी द्वारा टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा

 

बागेश्वर एसपी चन्द्रशेखर घोड़के के कुशल नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की अवैध नशे के विरुद्व लगातार बड़ी कार्यवाही जारी है।एक विशेष चैकिंग अभियान के तहत एसओजी व कोतवाली बागेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। सीओ अजय साह ने मीडिया के समक्ष मामले का खुलासा कर बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी प्रभारी और उनकी टीम द्वारा द्वारसों में पुराने हाईडिल के पास चैकिंग अभियान चलाया गया था। जहां चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक पुलिस को संदिग्ध दिखा। वह पुलिस की जांच को देखते हुए घबरा गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालक दिनेश सिंह मेहता पुत्र प्रवीण सिंह मेहता निवासी मलखाडुंगर्चा थाना कपकोट निवासी पुलिस टीम को चकमा देने की कोशिश करने लगा, तभी वाहन की गहनता से जांच के दौरान एक बैग की तलाशी लेते हुए उसमें चरस की खेप बरामद हुई। जिसके बाद युवक के कब्जे से 9.712 किग्रा.अवैध चरस बरामद की गई जिसकी कीमत 40 लाख के करीब आंकी गई है। मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में 60 आबकारी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। जहाँ मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड में भेज दिया गया।
उधर आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस और एसओजी टीम को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ द्वारा पांच हजार एवं एसपी द्वारा ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है। उक्त नशा तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल अनिल उपाध्याय, एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन खान,हेड कांस्टेबल राजभानु बिष्ट,आरक्षी जय कुमार संतोष सिंह भुबन बोरा, राजेन्द्र कुमार, भुबन प्रसाद, रमेश सिंह, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *