यहाँ बाथरूम में घुस गया बाघ, वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में किया कैद

 

अल्मोड़ा शहर के पोखरखाली में एक घर के बाथरूम में बाघ घुस गया। मकान में रह रहे किराएदार को पता लगा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसने बाघ को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में डाला। मंगलवार तड़के की यह घटना है। पोखरखाली में पंकज तिवारी के मकान में रह रहे किरायेदार सुरेश कुमार ने बताया कि देर रात कुत्तों के भौंकने की आवाज से उनकी नींद टूटी तो उन्होंने बाहर देखा तो सब सामान्य था। कुछ समय बाद कुत्ते फिर भोकने लगे तो उन्हें कहीं आसपास बाघ के होने की शंका लगी। उन्होंने बाथरूम की ओर देखा तो दरवाजा खुला था और अंदर बाघ बैठा था। इस दौरान खून से लतपत एक कुत्ता भी भागा नजर आया। इसके बाद किराएदार ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरुम का दरवाजा बंद कर दिया और 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ को कब्जे में ले लिया।वन क्षेत्रधिकारी मोहन राम ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार करीब 3 से 4 साल का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *