बेटे,बहु को घर से बेदखल होने से बचाया डीएम बंसल ने, बुजुर्ग दंपति से किया था अनुरोध

 

डीएम देहरादून सविन बंसल के सम्मुख एक बुजुर्ग दम्पति ने अपने पुत्र एवं पुत्र वधु को बेदखली करने की फरियाद डीएम से लगाई थी मगर डीएम की सूझ-बूझ व बुजुर्ग दंपति से आग्रह करने पर परिवार टूटने से बच गया। डीएम ने बुजुर्ग दंपत्ति को समझाते हुए अपने तीन नौनिहालों वाले बेटे-बहु को बेदखल न करने का आग्रह किया और दोनों पक्षों को समझाया।
दरअसल बजुर्ग दम्पति ने बेटे-बहुुुु से नाराज होकर डीएम कोर्ट में भरणपोषण अधिनियम में वाद दर्ज कराया था। 22 अगस्त 2025 को खुड़बुड़ा निवासी बुजुर्ग दम्पति जसंवत सिंह व उनकी पत्नी ने डीएम से मिलकर उन्हें पुत्र तथा पुत्रवधु द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की और बेदखल करने का अनुरोध किया। डीएम ने दोनो पक्षों को सुना तथा परिजनों का आपसी मनमुटाव दूर कराते हुए आपस में मिलजुलकर रहने की सलाह दी है। जिसके बाद परिवार टूटने से बच गया।
उक्त बुजुर्ग दंपति के 4 पुत्र है जिनमें दो पुत्र अपने परिवार संग अलग रहते हैं तथा एक दिव्यांग पुत्र तथा एक अन्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *