एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, 7 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। अफीम को लेकर इसे उत्तराखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है। गिरफ्तारी ऊधमसिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में की गई। पकड़े गए तस्करों के पास से 7-042 किलोग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूं जिलों के निवासी हैं, और लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त हैं। गिरफ्तार किए गए तस्करों में चमन प्रकाश (30 वर्ष), पुत्र पूरन लाल, निवासी नवाबगंज, बरेली उम्र 30 वर्ष और महावीर पुत्र रामचंद्र, निवासी बिनावर, बदायूं उम्र 18 वर्ष शामिल हैं। दोनों तस्कर हाल ही में बरेली जिला कारागार से जमानत पर रिहा हुए थे और पुनः नशे की खेप लेकर उत्तराखंड पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। ये लोग मोटरसाइकिल से अफीम की बड़ी खेप लेकर रुद्रपुर में सप्लाई करने वाले थे, जहां इसे मुनाफे में बेचा जाना था। एसएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई से उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक फैले नशे के नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है। पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने खुलासा किया कि वे उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में अफीम की सप्लाई करते हैं और पहले भी कई बार नशे की खेप पहुंचा चुके हैं। गिरफ्तार चमन प्रकाश के खिलाफ हत्या, लूट और एनडीपीएस एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 7 मामले दर्ज हैं, जबकि महावीर पर 2 मुकदमे दर्ज हैं। उक्त तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसटीएफ कुमायूं यूनिट टीम में निरीक्षक एम-पी- सिंह, उपनिरीक्षक के-जी मठपाल, अपर निरीक्षक प्रकाश भगत, हे.का.जगपाल सिंह, गोविंद बिष्ट, रविंद्र बिष्ट, रियाज अख्तर, दुर्गा सिंह पापड़ा, मोहित वर्मा, चालक संजय कुमार और थाना पुलभट्टा से एसओ प्रदीप मिश्रा, उनि. दिनेश चंद्र भट्ट,अ.उ.नि. प्रताप सुयाल, कांस्टेबल महेंद्र सिंह और चालक दीप लोहनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *