चावल से लदे वाहन में अवैध नशे की सप्लाई, 9 कट्टों में करीब 45 लाख का गांजा पकड़ा ,एक गिरफ्तार

 

उधमसिंहनगर के काशीपुर में आईटीआई थाना पुलिस ने लोहिया पुल के समीप चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोक कर उसमें से 231 कट्टे चावल व 9 कट्टों में 162 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीव 45 लाख के आसपास आंकी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध नशे को 163 पैकेट्स में पैक करके खपत के लिए उड़ीसा से दढियाल र लाई जा रही थी। पुलिस ने प्रयुक्त वाहन को सीज करते हुए नशा कारोबारी का संबंधित धाराओं में चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक नीले रंग के कैंटर संख्या यूके 23 टी/4835 में नशा कारोबारी चावलों की आड़ में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी में लिप्त है। इसी सूचना पर कोतवाल कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजपुर रोड पर लोहिया पुल के समीप चेकिंग के दौरान कैंटर को रोक लिया। तलाशी लेने पर कैंटर में से पुलिस को 231 कट्टे चावल तथा चावलों के रैक के नीचे 9 कट्टों में 163 पैकेट्स में 162 किलो अवैध गांजा बरामद किया। गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर विक्की पुत्र खूब सिंह ग्राम भतगांव थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *