दूषित पेयजल आपूर्ति पर बड़ी कार्यवाही, अभियंताओं पर गिरी निलंबन की गाज

 

 

नैनीताल/ नैनीताल जिले के ज्योलीकोट इलाके में दूषित पेयजल आपूर्ति और डायरिया संक्रमण की स्थिति को शासन ने गंभीरता से लिया फलस्वरूप पेयजल के अभियंताओं पर निलंबन की कार्यवाही हुई है। आदेशों के अनुसार लापरवाही के प्रथम दृष्टया आरोप में जल संस्थान के प्रभारी अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार, सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत और अपर सहायक अभियंता रविंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पेयजल निगम में हुई कार्यवाही में प्रभारी अधिशासी अभियंता शशिपाल सिंह, प्रभारी सहायक अभियंता संजय कुमार आर्य और कनिष्ठ अभियंता दीपांशु शर्मा को भी निलंबित किया गया है।
उध्रर उक्त कार्यवाही के बाद उत्तराखंड जल संस्थान ने अधीक्षण अभियंता नंद किशोर को अधीक्षण अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान हल्द्वानी के पद पर तैनात किया है। आदेश के अनुसार वे अपने वर्तमान पद के कार्यों के साथ लालकुआं क्षेत्र के अधिशासी अभियंता के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *